आंगनवाड़ी केंद्र परम में पोषण पाठशाला का हुआ आयोजन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):जनपद रामपुर के मिलक तहसील के अंतर्गत
आज दिनाँक 26/05/2022 को आंगनवाड़ी केंद्र परम के पंचायत घर पर पोषण पाठशाला का आयोजन प्रधान श्री जोधसिंह गंगवार जी की अध्यक्षता में किया गया।
ग्राम प्रधान जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर पोषण पाठशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यकत्री कमलेश गंगवार ने गर्भवती ओर धात्री महिलाओं को संबोधित कर उनके स्वास्थ्य ओर पोषण संबंधी जानकारी दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल छीपा ने पोशण पाठशाला में गर्भवती ओर धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य कार्ड बनाये गए।
पोषण पाठशाला कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जोधसिंह गंगवार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राहुल छीपा, पंचायत सहायक अजयकुमार , कार्यकत्री कमलेश गंगवार, निर्मला देवी , लष्मी देवी , इन्दिरा कुमारी, 1- वीरवती, 2-बीरवती, आशा द्रोपदी देवी, शकुंतला , गीता, कमला देवी
गर्भवती ओर धात्री महिलाएं व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।