तेज रफ्तार इनोवा कार पेड़ से टकराई , छ:लोगों की हुई मौत चार घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार इनोवा कार पेड़ से टकराई , छ:लोगों की हुई मौत चार घायल

Friday, May 6, 2022 | May 06, 2022 Last Updated 2022-05-06T12:06:46Z
    Share
तेज रफ्तार इनोवा कार पेड़ से टकराई , छ:लोगों की हुई मौत चार घायल


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):आज शुक्रवार की दोपहर बाद रामपुर में बड़ा हादसा हो गया। मुरादाबाद जनपद से आ रही बारात में शामिल एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 

हादसे में छ: लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

हादसा मे मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव रहरा माफी से शुक्रवार को रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा के लिए बारात आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारातियों की इनोवा कार तेज रफ्तार से एक एचटी लाइन के पोल से टकरायी, जिससे बचाते हुए चालक ने कार को दाएं ओर लिया तो कार पेड़ से टकरा गई। 

हादसे में रहना माफी गांव निवासी विनीत पुत्र ब्रजेश, राकेश पुत्र कर्ण सिंह, कृष्णम पुत्र वीरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना पुत्र हरिओम की मौत हो गई। जबकि, चिंटू पुत्र निदेश, संजय पुत्र हरश्याम सिंह, बिट्टू पुत्र वीर सिंह और अनमोल पुत्र आलोक घायल हो गए। 

हादसा होते ही कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए व घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

एसपी अशेक कुमार ने बताया कि हादसे की बजह तेज रफ्तार रही। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close