बीईओ ने गाँव गाँव जाकर की नवीन नामांकन की समीक्षा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बीईओ ने गाँव गाँव जाकर की नवीन नामांकन की समीक्षा

Thursday, May 12, 2022 | May 12, 2022 Last Updated 2022-05-13T04:07:03Z
    Share
बीईओ ने गाँव गाँव जाकर की नवीन नामांकन की समीक्षा 

अध्यापकों संग किया कई जगह भ्रमण , गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को किया चिन्हित


वज़ीरगंज । विकासक्षेत्र वज़ीरगंज के परिषदीय स्कूलों में नवागत बीईओ योगेश पाल ने निरीक्षण किया साथ ही अध्यापकों संग स्वमं घर घर जाकर नामांकन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया । शासन के निर्देशानुसार बीईओ ने बीआरसी परिसर के साथ साथ ऑनलाईन ज़ूम मीटिंग में अध्यापकों की मीटिंग कर नबीन नामांकन व अन्य लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए ।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी योगेश पाल सिंह ने ब्लॉक के अध्यापकों से छात्रों के नामांकन को बढ़ाकर ब्लॉक को जनपद में अव्वल बनाने का पुरजोर आह्वान किया ।

गत सप्ताह चार्ज संभाले बीईओ ने शैक्षिक कार्यों के प्रति समर्पित शिक्षकों की सराहना की एवं अपने अपने दायित्व निर्वहन करने के दो टूक निर्देश दिए । इसी क्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत के शिक्षकों से क्षेत्र के गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची मांगी गई ।

यदि किसी ग्राम पंचायत में गैर मान्य प्राप्त विद्यालय नहीं है तो इस आशय का प्रमाण पत्र प्रधानाध्यापक के माध्यम से विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । अध्यापकों की समीक्षा मीटिंग में सरकार द्वारा संचालित मिशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर की प्रगति रिपोर्ट , नवीन नामांकन के लिए विद्यालय स्तर से किये गए प्रयास ,

शिक्षक शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने ईंट भट्ठों से कितने बच्चों को चिन्हित कर नामांकित किया , प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों की फीडिंग की स्थिति , हाउसहोल्ड सर्वे की स्थिति का मुख्यता अवलोकन किया गया । बीईओ ने नामांकन एवं अन्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए

प्रधानाध्यापकों की बीआरसी परिसर में मीटिंग्स के साथ साथ ऑनलाइन भी समीक्षा की । भौतिक निरीक्षण में 
प्रावि बरखेड़ा , प्रावि पेपल , प्रा व उप्रावि कतगांव , बगरैंन

बनिया , नद्वारी, नवाबपुरा ,अमरोली ,कुरबी आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया साथ ही कई ग्राम में शिक्षकों के साथ स्वम् गाँव मे जाकर अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में दाखिले कराने की अपील की ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close