चौधरी छोटू राम महाविद्यालय के स्वयं सेवक/सेविकाओं ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ…..
मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल) चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार मलिक के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया l
राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जॉनी कुमार ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी
तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं से सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करवाया
तथा डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने सड़क नियमों की संक्षिप्त जानकारी दी I कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।