जल जीवन मिशन के तहत महिलाओ को दिया गया जल प्रशिक्षण
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):मिलक, आज दिनाँक 01/06/2022 बुधवार को जनपद रामपुर के मिलक ब्लॉक के ग्राम परम में पंचायत घर पर जल जीवन मिशन के तहत महिलाओ को जल प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण मे उन्ही महिलाओं में से 5 योग्य महिलाओं की समिति गठित की गई।
प्रशिक्षण मे कार्यकत्री कमलेश गंगवार ,इंदिरा कुमारी ,पंचायत सहायक अजय गंगवार, उमेश गंगवार वीरवती सहायिका , आदि रहे।