नमामि गंगे परियोजना के सफल संचालन हेतू स्पेयर हेड टीम का गठन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नमामि गंगे परियोजना के सफल संचालन हेतू स्पेयर हेड टीम का गठन

Thursday, June 2, 2022 | June 02, 2022 Last Updated 2022-06-02T12:24:52Z
    Share
नमामि गंगे परियोजना के सफल संचालन हेतू स्पेयर हेड टीम का गठन

 उझानी । युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के सफल संचालन हेतु गठित " स्पेयर हेड टीम के सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में प्रारंभ हुआ

 जिसका विधिवत शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज ने स्वामी विवेकानन्द और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जवलित कर किया।

 प्रशिक्षण में उपस्थित युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज ने कहा कि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए इको सिस्टम विकसित किया जाए और प्रशिक्षण के महत्व को समझते हुए युवा तन्मयता के साथ गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु

सार्थक प्रयास करें।उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच निश्चित ही परिवर्तन लाएगी। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र बदायूं के सार्थक प्रयास की सराहना की।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने कहा कि वन विभाग और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता अभियान चलाकर मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाया जाएगा तथा समाजिक भागीदारी से सरकार के उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा गंगा मां को निर्मल बनाने का जो संकल्प लेकर चले हैं वो अवश्य ही पूर्ण होगा।

 कार्यक्रम के आरंभ में इस प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण परियोजना नमामि गंगे के अंतर्गत बदायूं जनपद के पांच विकास खंडों की 67 ओ डी एफ ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है,

जिनके युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हे गंगा को प्रदूषण मुक्त करने हेतु जनजागृति के कार्यों से जोड़ा जाएगा। इसी क्रम में स्पेयर हेड टीम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस पी सिंह ने युवाओं के विभिन्न स्वतः रोजगार के कार्यक्रमों की जानकारी इस उदघाटन सत्र में प्रदान की तथा उन्हें स्वत: रोजगार अपनाने की प्रेरणा प्रदान की।

 इस कार्यक्रम को प्रमुख रूप से डॉ आनंद कुमार, अशोक तोमर ,रवेंद्र पाल सिंह, देवेन्द्र गंगवार, प्रवीण कुमार, अनुज प्रताप सिंह डीपीओ नमामि गंगे,अमरदीप राठौर, संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने संबोधित किया,

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिकारियो ने टी शर्ट का अनावरण किया जो प्रतिभागियों को प्रदान की जाएंगी।कार्यक्रम का संचालन अमरदीप राठौर एवं अतिथियों का आभार अनुज प्रताप सिंह डीपीओ ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close