नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे दो महिलाएं से 10 लोग हुए घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): बोर्ड थाना क्षेत्र के गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट के साथ पथराव भी हुआ पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी 11 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
घटना जनपद रामपुर के भोट थाना क्षेत्र के गांव मिलक बिचोला की है, जहां नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ गई।
यहां दोनों पक्षों की ओर से बच्चों से लेकर महिलाएं भी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गई। इस बीच एक दूसरे की ओर से पथराव भी हुआ। पथराव में दोनों पक्षों की दो महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गये।
उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया बीते गुरुवार को गांव निवासी शवदर अली ने पुलिस को तहरीर दी आरोप है कि बुधवार की सुबह वह अपने परिवार के सदस्यों छोटा भाई नामे अली, बेटा दानिश, पत्नी मुख्तरी व भाई शवदर के साथ बैठे थे।
इसी दौरान नाली के विवाद में गांव निवासी जुबेर, नासिर, अब्दुल नसीर, जफर, नईम, शादाब, रईस अहमद, शरीफ, रुस्तम, बबलू व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ हाथों में लाठी डंडा धारदार हथियार तथा लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए।
घर में घुसकर हमारे ऊपर एकदम हमला बोल दिया। हमले में हमारे परिजन घायल हो गए। घर में खड़ी दो मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्यवाही में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।