24 जुलाई को एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर मे पहुचेगे हजारो भक्त ,ब्यबस्थाए चौकस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

24 जुलाई को एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर मे पहुचेगे हजारो भक्त ,ब्यबस्थाए चौकस

Friday, July 22, 2022 | July 22, 2022 Last Updated 2022-07-23T00:41:53Z
    Share
24 जुलाई को एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर मे पहुचेगे हजारो भक्त ,ब्यबस्थाए चौकस 

गुरुवार से 21 दिन तक बाबा श्माम की जलेगी अखण्ड ज्योति , भक्तो की होगी अर्जी पूर्ण

बगरैन - 24 जुलाई दिन रविवार को एकादशी के मौके पर चमत्कारी खाटू श्याम मंदिर मनौना हजारो भक्त निशान यात्रा ,दण्ड वंत यात्रा तथा पैदल पहुचने की उम्मीद है ,

श्याम भक्तो को निशान चढाने तथा बाबा के दर्शन करने के लिए कोई दिक्कत परेशानी न हो इसके लिए वैरीकेडिग को मेला कमेटी ने वढा दिया ह्रै वही मंदिर परिसर की साफ सफाई की समूचित ब्यवस्था की है ,

मंदिर परिसर मे कोई भी वाहन नही जायेगा , पार्किग मंदिर से आधा कि मी दूर बनाया गयी है , जहा सेवादार तैनात रहेगे , वही अनुशासन से बाबा के दर्शन कराने के लिए सेवादारो की तैनाती की गयी है ,

24 जुलाई को एकादशी के मौके मंदिर 24 घंटे ख़ुला रहेगा , विसौली आंवला रोड मनौना मे निर्माणाधीन चमत्कारी धाम खाटू श्याम मंदिर मे बाबा श्याम की भब्य आरती प्रतिदिन सुबह 7 वजे तथा शाम को 6:30 बजे होती है

आरती से पहले भक्त लाइन मे खड़े हो जाते है आरती के बाद हाथ मे नारियल प्रसाद फूल बाबा को चढ़ाकर आशीर्वाद लेते है ,

एवम श्याम भक्त प्रति दिन भंडारे करते है , मंदिर प्रतिदिन सुवह 4 वजे से 1 बजे तक तथा 3 बजे से रात्रि 10 वजे तक भक्तो के लिए खुला रहता है एकादशी तथा द्वादशी को मंदिर 24 घंटे दर्शन पूजा के लिए खुला रहता हैं

, प्रतिदिन आरती मे वरेली बदायूं शहजहांपुर रामपुर सम्भल मुरादावाद जिलो के साथ अन्य जिलो तथा प्रदेशो से श्याम भक्त आते है , जो बाबा के दरवार मे अर्ज़ी लगाते है , मन्नते मांगते है

, जो बाबा स्वीकार कर रहे है भक्तो को चमत्कारी धाम खाटू श्याम मंदिर आने का फल प्राप्त हो रहा है भक्तो की मनोकामना पूर्ण करने श्याम भक्तो पर कृपा वनाये रखने के लिए महंत ओमेन्द्र चौहान ने बाबा की गुरुवार को अखण्ड ज्योति जलायी जो 21 दिन लगातार प्रज्लित रहेगी ,

महंत जी 24 घंटे मंदिर मे रहेगे ,21 दिन कही भी नही जायेगे , बाबा की अखण्ड ज्योति की पूजा अर्चना कर भक्तो के कल्याण के लिए पूजा करेगे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close