जंगल में टूटे पड़े बिजली के तारों की चपेट में आकर हुई 3 लोगों की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जंगल में टूटे पड़े बिजली के तारों की चपेट में आकर हुई 3 लोगों की मौत

Monday, July 11, 2022 | July 11, 2022 Last Updated 2022-07-11T12:01:16Z
    Share
जंगल में टूटे पड़े बिजली के तारों की चपेट में आकर हुई 3 लोगों की मौत

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, मिलक तहसील क्षेत्र के गांव तिराहा के जंगल में टूटे पड़े बिजली के तारों की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने इसको लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर पहुंचकर एडीएम प्रशासन और एएसपी ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। 

घटना जनपद रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के गांव तिराह निवासी गंगाराम(56) अपने खेत में खाद डाल रहा था। वहीं खेत से होकर जा रही बिजली की जर्जर पड़ी लाइन का तार टूट कर खेत में पड़ा था। 

जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसी दौरान गांव निवासी रामवती और उसकी पुत्री धर्मवती अपनी मवेशियों के लिए चारा काटने जंगल गई थी। दोनों मां बेटी गन्ने के खेत में घास काट रही थी। 

गन्ने के खेत में भी उस जर्जर पड़ी बिजली की लाइन का तार टूटा पड़ा था। वे दोनों मां बेटी भी उस तार की चपेट में आकर चीखने चिल्लाने लगी। लेकिन वहां मौके पर कोई न होने के कारण उनकी भी मौत हो गई। 

काफी देर तक दोनों माँ बेटियों के घर न लौटने पर उनके परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो जंगल में तीनों के शव पड़े थे। मामले को देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया तथा अधिकारियों की ऊपर आरोप लगाए। 

ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के अधिकारी नहीं सुनते जिसके कारण अभी तक जर्जर पड़ी बिजली की लाइन को ठीक नहीं कराया। उन्होंने ये भी कहा कि जर्जर पड़ी बिजली के तार टूटते रहते हैं। मामले की सूचना पर पहुंचे एडीएम प्रशासन एवं एएसपी ने लोगों को समझा कर शांत किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close