पुलिस की शाह पर ग्राम कोल्हाई में पीडब्ल्यूडी की जगह में दुकानों के आगे ग्राम प्रधान ने चुनवा दी दीवार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस की शाह पर ग्राम कोल्हाई में पीडब्ल्यूडी की जगह में दुकानों के आगे ग्राम प्रधान ने चुनवा दी दीवार।

Monday, July 11, 2022 | July 11, 2022 Last Updated 2022-07-11T12:04:36Z
    Share
पुलिस की शाह पर ग्राम कोल्हाई में पीडब्ल्यूडी की जगह में दुकानों के आगे ग्राम प्रधान ने चुनवा दी दीवार।

सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में काली पक्की रोड जो मुडसान की ओर जा रही पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित रोड है।

 इसके मध्य से दोनों ओर 30 फिट थोड़ी जगह रोड साइड लैंड कंट्रोल एक्ट 1945 के अंतर्गत आने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा एक सत्ताधारी नेता की शाह पर थाना मुजरिया पुलिस ने खड़े होकर भूमि नंबर 307 रकवा 0.274 हेक्टेयर है।

यह गाटा संख्या 307 सड़क के मध्य से उतरी ओर 30 फिट की दूरी पर है। ग्राम कोल्हाई के प्रधान पति द्वारा जबरन रोड की प्रतिबंधित लैंड भूमि पर नीव खुदवा कर दीवार बनाई जा रही हैं।

पीड़ित ने इस बाबत एस एच ओ मुजरिया से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीम सहसवान से शिकायत करो तभी निर्माण रुक सकता है। पीड़ित राम अवतार,

अजब सिंह, निवासी ग्राम दरियापुर ने अधिकारियों के पास चक्कर लगाए जिस पर तहसीलदार सहसवान ने जेई पीडब्ल्यूडी को नियम अनुसार जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

 सवाल उठता है जब ग्राम प्रधान ही पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमि पर निर्माण कराएंगे तो आम जनता क्या करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close