अनियंत्रित कार ने मारी ईरिक्शा में टक्कर वृद्ध महिला की मौत 3 घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अनियंत्रित कार ने मारी ईरिक्शा में टक्कर वृद्ध महिला की मौत 3 घायल

Wednesday, July 27, 2022 | July 27, 2022 Last Updated 2022-07-28T03:45:31Z
    Share
अनियंत्रित कार ने मारी ईरिक्शा में टक्कर वृद्ध महिला की मौत 3 घायल 

शाहाबाद: हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। परिजन घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।


आंवला रोड पर अनियंत्रित कार चालक ने ई-रिक्शा सवारों को टक्कर मार दी। उसके बाद वाहन के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल ले जाते वक्त ई-रिक्शा में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। 

       
कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक नन्हू, इसी गांव की निवासी रामकली (65), इनका बेटा रामनाथ ई-रिक्शा में सवार होकर शाहबाद की ओर आ रहे थे।

क्षेत्र के रम्पुरा गांव के निकट शाहबाद की ओर से आ रही एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान शाहबाद जाने के लिए वाहन का इंतजार में खड़े टांडा गांव निवासी काले खान भी हादसे की चपेट में आ गए।

हादसे में ई-रिक्शा सवार समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे को देखकर घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया।

 चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय महिला की रास्ते में मौत हो गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close