डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति व आजादी,का अमृत महोत्सव।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति व आजादी,का अमृत महोत्सव।

Thursday, July 28, 2022 | July 28, 2022 Last Updated 2022-07-28T12:39:34Z
    Share
डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति व आजादी,का अमृत महोत्सव।

सहसवान डीपी महाविद्यालय मैं कार्यक्रम के तहत घर घर तिरंगा अभियान के तत्वाधान में तिरंगा निर्माण कार्य किया गया ।स्वयंसेविकाओ ने स्वयं झंडा निर्माण कर राष्ट्र के प्रति देशभक्ति दिखाई।
 साथ ही प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कुशल कार्य योजना तैयार करके तय किया कि एक सैल्फी पाइंट बनाया जाये जिसमें छात्राओं के द्वारा निर्मित झंडे अवलोकनार्थ व सैल्फी हेतु लगाये जायें

चीफ प्रॉक्टर डॉ मुकेश राघव ने बताया-"बताते चलें कि गत वर्ष 15 अगस्त को महाविद्यालय में 120 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था जो आज भी लहराकर लोगों को सैल्फी हेतु लालायित करता है।

" एन एस एस सहप्रभारी दिव्यांश सक्सेना ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

    डॉ नीलोफर व तृप्ति सक्सेना ने स्वयं सेवकों को तिरंगे की महत्ता बताई। ज्ञानेंद्र कश्यप, विनोद यादव, वैभव तोमर,तृप्ति सक्सेना,

डॉ नीलोफर खान , नितिन माहेश्वरी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। छात्राओं में कु. माहीन, शोएबा (बी. एस.सी) ने सुंदर से तिरंगे निर्मित करते हुए देशहित व देशप्रेम के लिए सभी से घर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य पूरा करने की बात कही।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close