रामपुर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त हिमांशु गंगवार का हुआ निधन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त हिमांशु गंगवार का हुआ निधन

Monday, July 11, 2022 | July 11, 2022 Last Updated 2022-07-11T11:58:51Z
    Share
रामपुर जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त हिमांशु गंगवार का हुआ निधन


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर जनपद रामपुर में तैनात जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त हिमांशु गंगवार का आज सोमवार को प्रात काल निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

उनका ब्लड प्रेशर भी हाई रहता था। लीवर की समस्या के कारण 17 मई से अवकाश पर घर चले गए थे। ट्रांसप्लांट कराने के लिए उन्हें हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था। 

जहां इलाज के दौरान आज सुबह प्रातः काल उनका निधन हो गया। उपायुक्त हिमांशु गंगवार के निधन से उनके स्टाफ में शोक छा गया। हिमांशु गंगवार जनपद बरेली के मूल निवासी थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close