दरवाजे पर उतरे करंट की चपेट में आकर हुई बालक की मौत परिजनों में मचा कोहराम
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
स्वार क्षेत्र के गांव में जर्जर लटके तारों से दरवाजे पर करंट उतर आने से खेलता हुआ बालक करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
परिजन मासूम बालक को उत्तराखंड के काशीपुर अस्पताल ले जा रहे थे कि मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जनपद रामपुर के स्वार तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव रायपुर के पठानों वाला मझरा में पुराने जर्जर तार लटक रहे हैं। उन्हीं लटके तारों के एक पोल से तार टूट कर नीचे लटक रहा था जो कि गांव निवासी असलम खान के दरवाजे से टकरा रहा था।
इसी को लेकर आज रविवार को असलम खान का 4 साल का बेटा रेय्यान खान बाहर खेल रहा था कि खेलते खेलते दरवाजे के पास आने पर वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
बच्चे की चीख की आवाज सुनकर परिजन एवं आसपास के लोगों ने आकर डंडे से तार अलग कर बच्चे को उठाकर उचित उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर अस्पताल ले जा रहे थे कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
बच्चे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर ग्रामीणों का कहना है की इसकी शिकायत हमने अधिकारियों से कई बार की लेकिन अधिकारियों ने इसको कभी संज्ञान में लिया ही नहीं जिसके कारण जर्जर लटके तार हमेशा मौत को दावत दे रहे हैं।