पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने लगाई हत्या की आशंका

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने लगाई हत्या की आशंका

Wednesday, July 27, 2022 | July 27, 2022 Last Updated 2022-07-27T12:56:34Z
    Share
पेड़ से लटका मिला युवक का शव परिजनों ने लगाई हत्या की आशंका

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घर के इकलौते चिराग की मौत पर घर में मातम छा गया। 

जनपद रामपुर के स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक ताज खान का मझरा निवासी खूब करन सैनी का 25 वर्षीय पुत्र विशाल सैनी बिजली विभाग में रीडर था जो कि मीटर से बिल निकाल कर देता था। 

परिजनों के अनुसार विशाल बीते मंगलवार की रात अपने घर की छत पर सोने चला गया। आज बुधवार की सुबह मां हरबती बेटे विशाल को छत पर जगाने के लिए गई तो देखा छत पर विशाल नहीं था। 

माँ ने सोचा हो सकता है सुबह बिजली बिल निकालने के लिए गांव चला गया होगा। काफी देर तक विशाल के न आने पर मां हरबती ने भतीजे अंकित को ढूंढने के लिए भेजा। अंकित विशाल को ढूंढते ढूंढते जंगल की ओर पहुंचा जहां उसने अपने ही खेत में वकान के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उसका सब झूठा हुआ देखा। 

अंकित ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक के पिता ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। घर के इकलौते चिराग की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। जिससे परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close