होनहार छात्र ने किया बदायूं जनपद का नाम रोशन सहसवान के लोगों में खुशी की लहर।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होनहार छात्र ने किया बदायूं जनपद का नाम रोशन सहसवान के लोगों में खुशी की लहर।

Saturday, July 23, 2022 | July 23, 2022 Last Updated 2022-07-23T15:27:19Z
    Share
होनहार छात्र ने किया बदायूं जनपद का नाम रोशन सहसवान के लोगों में खुशी की लहर।

सहसवान नगर के मोहल्ला बजरिया के अंश माहेश्वरी ने ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल उझानी से कक्षा 12 में 97% नंबर लाकर सहसवान का ही नहीं जनपद बदायूं में टॉप फाइव में अपना स्थान पाया जिससे सहसवान के लिए मिसाल साबित की है

और होनहार छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचर्स अपनी मां और अपनी मेहनत लगन को देता है, उसने रात को 2 बजे उठ कर रात्रि 4 बजे तक पढ़ाई के साथ-साथ दिन और रात में 8 घंटे अपनी पढ़ाई में व्यस्त रह कर मेहनत की छात्र का कहना है
 कि मैंने सबसे पहले सहसवान के आरकेएम एकेडमी से कक्षा 5 तक शिक्षा ग्रहण की थी उसके बाद मुजरिया स्थित इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश लिया

लेकिन वहां की पढ़ाई अच्छी न लगने के कारण छात्र ने ए पी एस इंटरनेशनल स्कूल उझानी में प्रवेश ले लिया और कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद बदायूं जनपद का नाम रोशन किया और ऑनलाइन यूट्यूब पर भी स्टडी करता रहा फिलहाल छात्र ऐलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट से जी मेन्स की कोचिंग ले रहा है,

 उसका लक्ष्य आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का है, छात्र का कहना है की ईश्वर में आस्था रखने से हम मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य पूरा कर सकता हूं

और सहसवान का नाम पूरे भारत में रोशन करने का लक्ष्य रखता हूं इसके लिए सहसवान के समस्त जनता ने आभार प्रकट किया और छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close