सावन के पवित्र महीने में जहां लोग गाय की सेवा और ज्यादा करते हैं ऐसे में कुछ लोग उसी गऊ माता की हत्या करने से कतई बाज नहीं आ रहे हैं
मामला कल रात का है जिला बदायूं के थाना कदरचौक के ग्राम जोरी नगला में कल समय लगभग शाम 05:00 बजे की बात है 5 ट्रैक्टर ट्रालियों में लगभग 50 गाय बड़ी क्रूरता के साथ भरी हुई थी
किसी की गर्दन दब रही थी तो किसी की मौत हो चुकी थी तो कोई बुरी तरह चीख रही थी , बो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब गांव के लोगों ने रोका तो तुरंत मौके पर वहां बूथ अध्यक्ष भाजपा महेंद्र पाल गुप्ता तमाम कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे ,
और थानाध्यक्ष कादरचौक को सूचना दी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष जी ने SI हरिमोहन जी को भेजा तो वह उल्टा गांव बालों को ही गाली देने लगे और जब गांव के कुछ लोगों ने गायों की वीडियो बनाने की कोसिस की तो दरोगा जी ने गांव बालों को ही पीटना शुरू कर दिया
और कहां की यह गाय ado पंचायत और सचिव साहब ने भेजी है और ट्रैक्टर ट्रालियों को निकालने की कोशिश करने लगे , इसका विरोध जब बूथ अध्यक्ष ने किया तो मौके पर थानाध्यक्ष जी पहुंचे
और उन्होंने सारी स्थिति देखी तो बूथ अध्यक्ष महेंद्र पाल गुप्ता को सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया , बूथ अध्यक्ष ने लिखित तहरीर थाने में दे दी है ।।
गांव के लोगों में भारी आक्रोश है ।