मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों का हो जाता है बंदरबांट लगा देते हैं झूठी रिपोर्ट।
मामला बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मालपुर का है यहां एक जूनियर हाई स्कूल जो एक घर में संचालित हो रहा हे।
सहसवान थाना जरीफनगर क्षेत्र के मालपुर में एक अवैध प्राइवेट जूनियर हाई स्कूल एलकार के घर में संचालित हो रहा है
जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी जिसका आईजीआरएस नंबर 40014922007065 था जिसका संज्ञान लेते हुए ब्लॉक दहगवां के बी ई ओ ने अपनी आंख्या में दर्शाया है कि इस तरह का कोई स्कूल संचालित नहीं हो रहा है
शिकायतकर्ता द्वारा पुनः फीडबैक देकर दोबारा जांच कराने का अनुरोध किया जिस पर बीएसए बदायूं ने अपनी आख्या पर दर्शाया है
कि संचालित हो रहे स्कूल को बंद करा दिया गया है जबकि बी ई ओ दहगवां एवं बीएसए बदायूं दोनों की रिपोर्ट गलत साबित होती दिखाई दे रही है जबकि स्कूल यथावत तरीके से संचालित हो रहा है
जिसको लेकर शिकायतकर्ता का कहना है कि मुझे मजबूर होकर मुख्यमंत्री के जनता दर्शन दरबार में जाकर इसकी शिकायत करनी पड़ेगी जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के शिक्षा सचिव के स्पष्ट आदेश दे दिए हैं
कि किसी भी तरह का अवैध रूप से संचालित हो रहे स्कूलों को चलने नहीं दिया जाएगा उनसे नोटिस देकर 1 हफ्ते के अंदर अगर स्कूल बंद नहीं होता है तो उन पर ₹100000 का जुर्माना डालकर राजस्व वसूली की
जाएग उसके बाद भी अगर स्कूल संचालक स्कूल चलाते मिलेंगे तो उन पर एफ आई आर दर्ज कराने के लिए आदेश हैं। बरहाल अधिकारियों द्वारा आईजीआरएस पर झूठी आख्या लगाने से जनता का विश्वास उठता नजर आ रहा हे।