शशि का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शशि का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन

Friday, July 29, 2022 | July 29, 2022 Last Updated 2022-07-29T09:19:48Z
    Share
शशि का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन


बिसौली- राम शरण वैध आदर्श इंटर कालेज मई-बसई की छात्रा कुमारी शशि ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर कालेज का मान बढ़ाया है।

कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज बदायूँ में हुई राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में कालेज की कक्षा आठ की छात्रा कु0 शशि पुत्री नेत्र पाल ने परीक्षा में सफलता अर्जित की। 

उन्होंने बताया शासन द्वारा शशि को आगे इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से चार वर्षों तक कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 

राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में कु0शशि का चयन होने पर कालेज के प्रबन्धक अखिलेश पाराशरी प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा रामाधार शर्मा सुधाकर शर्मा प्रकाशवीर शर्मा अनुपम शर्मा विश्वेश पाठक हरदीप शर्मा नन्हू राम प्रधान लिपिक अमित पाराशरी आदि ने खुशी जाहिर की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close