गुजरात पी सी एस कैडर में चयनित होने पर किया गया सम्मान
बिसौली- क्षेत्र के ग्राम सर्वा निवासी विष्णु शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा का गुजरात पी सी एस कैडर में चयनित होने पर अखिल भारतीय ब्राह्राण सभा द्वारा हरि फार्म में एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अथिति पूर्व विधायक प0 प्रेम स्वरूप पाठक ने सोनू शर्मा के गुजरात पीसीएस में चयनित होने पर कहा कि सोनू शर्मा ने सर्वा ग्राम के साथ साथ बदायूँ जनपद के नाम रोशन किया हैं ।
इस अवसर पर सोनू शर्मा को पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक"बंटी भैया", वनवारी लाल पाठक , ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पाठक,शिवकुमार पाराशरी,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अमिता उपाध्याय भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सविता शर्मा,नत्थू लाल शर्मा,
सभा सद दीपक पाठक,अभीक्ष पाठक आशुतोष पाठक जय प्रकाश शर्मा,सुमित पाठक राजीव पाठक मुकेश शर्मा गोरी शर्मा राजीव पाठक,राजकुमार शर्मा,मुनीश पाराशरी अमित पाराशरी लिपिक आदि रहे।
संचालन सत्य नारायण शर्मा ने किया।