बजीरगंज के प्राचीन शिव भोलानाथ मंदिर में हजारो शिव भक्तो ने किया जल अभिषेक
समाजसेवियो ने भंडारा कर शिव भक्तो को प्रसाद वितरण किया
वजीरगंज - कस्वा बजीरगंज के चंदौसी हाइवे पर स्थित प्राचीन भोला नाथ मंदिर मे सावन के दूसरे को सोमबार सुवह 4 बजे से प्राचीन भोला नाथ शिवालय में महाकाल भगवान भोले नाथ का जलअभिषेक दुग्धाभिषेक करने के लिए दिन भर तांता लगा रहा
तथा कछला हरिद्वार तथा दूर दराज से कावड लेकर आये कावडियो ने बिशेष पूजा कर रुद्राष्टकध्यायी पाठ कर शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया , मंदिर परिसर मे सुरक्षा तथा साफ सफाई की विशेष ब्यबस्था की गयी जिससे शिव भक्त्तो को कोई परेशनी न हो ,
समाजसेवियो ने भंडारा कर मंदिर परिसर मे प्रसाद वितरण किया , मंदिर के शिवालय घंटे - घडियालो से गूंजते रहे , वम बम भोले के उद्वघोष से सम्पूर्ण मन्दिर परिसर भक्तीमय लग रहा था ,
महिलाए बच्चे बूढ़े जवान शिवार्चना में लगे रहे , भक्तो ने उपवास रखा , वही देहात क्षेत्रों से भी हजारो की संख्या मे शिव भक्त्ताे ने जलाभिषेक किया ।