रामपुर में झमाझम हुई बारिश से खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर में झमाझम हुई बारिश से खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत

Saturday, July 9, 2022 | July 09, 2022 Last Updated 2022-07-09T08:19:25Z
    Share
रामपुर में झमाझम हुई बारिश से खिले चेहरे, गर्मी से मिली राहत

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर में शनिवार सुबह 8 बजे से हल्की बूंदाबांदी से बारिश शुरू हुई और फिर बारिश ने तेजी पकड़ी। 

बारिश से जहां किसानों के लिए गर्मी से राहत मिली वही किसान के लिए धान की रोपाई के लिए थोड़ा लाभ भी मिला। इसके अलावा ग्रामीणों के लिए गांव से हाईवे तक टूटे पड़े संपर्क मार्ग पर निकलना भी मुश्किल हो गया। 

जनपद रामपुर की विकासखंड चमरौआ के ग्राम पंचायत दनियापुर शंकरपुर को देखें तो यह गांव दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे के निकट है। 

गाँव दनियापुर में जनपद का ग्राम विकास संस्थान है जो कि एक जिला प्रशिक्षण केंद्र है जिसमें रामपुर जनपद के अलावा अन्य जिलों की कर्मचारी भी प्रशिक्षण के लिए आते हैं। 

कुल मिलाकर इस गांव दनियापुर में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिले के हर अधिकारी का आना जाना होता है। उस गांव की विकास की स्थिति यह है कि गांव वालों का घर से हाईवे तक पहुंचना इतना मुश्किल है। 

फिर बारिश में पानी से भरे गड्ढे में निकलना मुश्किल हो जाता है। साथ ही साथ जब गर्मी में सड़क पर भी गड्ढों में चलने से लोग अक्सर चोटिल होकर ही निकलते हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। साथ ही साथ दर्जनों गांव का भी जिला कार्यालय से जोड़ने का रास्ता भी यही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close