बंदरों के झुंड ने महिला के ऊपर हमला कर किया घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के शाहबाद तहसील क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में आज शुक्रवार की सुबह एक महिला अपने घर की छत पर बैठी थी। उसी समय एक बंदरों के झुंड ने आकर महिला के ऊपर धावा बोल कर घायल कर दिया।
इससे घबराई महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन एवं आसपास के लोगों ने आकर घायल महिला को बंदरों से बचाया।
तदोपरांत महिला के परिजन बेहोशी की हालत में उसे शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों के अनुसार गांव में इस प्रकार अब तक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को बंदर काट चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।