बदायूं डायट में प्रशिक्षण के समापन पर मनाया कारगिल शहीद दिवस।
बदायूं/ उत्तर प्रदेश निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक सन्दर्भदाताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन।
बदायूँ-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत चार दिवसीय ब्लॉक सन्दर्भदाताओं के प्रशिक्षण के समापन पर भाषा और संख्या ज्ञान के कौशलों की जानकारी दी गयी
साथ ही कारगिल शहीद दिवस मनाते हुए उन्हें याद किया गया।
प्रशिक्षण समापन अवसर पर डायट प्राचार्य कमलेश कुमार ओझा ने ब्लॉक सन्दर्भदाताओं को संबोधित करते हुए कहा
कि निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए प्रत्येक एआरपी को ब्लॉक पर शिक्षकों को मोटिवेट करते हुए भाषा व गणित की गतिविधियों को समझाना है।त्रैमासिक निपुण भारत के लक्ष्यों को निर्धारित समय मे पूरा कराना है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करना है विद्यालयों को सुंदर बनाने के लिए प्रेरित करें।
प्रशिक्षक दल के डायट प्रवक्ता सुधा सिंह,अमित शर्मा,पीयूष कुमार,सुधा मिश्रा व जसवीर सिंह ने चार दिनों में प्रत्येक ब्लॉक से आये सभी एआरपी सन्दर्भदाताओं को निपुण के उद्देश्य,
शिक्षण सामग्री,डिकोडिंग,पठन, लेखन,ट्रैकर,कक्षा प्रवंधन की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर समापन सत्र में प्रतिभागियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को साझा किया गया।
प्रशिक्षण हाल में आज कारगिल शहीद दिवस मनाते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शहीदों को नमन करते हुए उनके कार्यों को याद किया गया।ईद अवसर पर डायट प्रवक्ता सुधा सिंह,अमित शर्मा,