वाहुवली नेता सद् दन मियां भू माफिया के अखलाक खां ईट भट्ठा पर वावा का बुलडोजर गर्जा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वाहुवली नेता सद् दन मियां भू माफिया के अखलाक खां ईट भट्ठा पर वावा का बुलडोजर गर्जा

Tuesday, July 26, 2022 | July 26, 2022 Last Updated 2022-07-26T18:00:21Z
    Share
वाहुवली नेता सद् दन मियां भू माफिया के अखलाक खां ईट भट्ठा पर वावा का बुलडोजर गर्जा

 जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल की बड़ी कार्यवाही

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से की गई कार्यवाही

जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही जारी
उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ शाहबाजपुर में बंजर, चारागाह की भूमि को कराया कब्जामुक्त

एटा, 26 जुलाई (आशीष तिवारी बरिष्ठ पत्रकार प्रधान संपादक महामृत्युंजय दर्शन दैनिक)

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मा0 मुख्यमंत्री जी एवं शासन की मंशानुसार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी सदर शिव कुमार, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ तहसील एटा क्षेत्र के मौजा शाहबाजपुर में सरकरी बंजर की भूमि पर संचालित ईंट भट्टे को ध्वस्त कराया। 

उप जिलाधिकारी सदर शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील एटा सदर में थाना निधौलीकलां क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मौजा शाहबाजपुर की भूमि गाटा संख्या 941 रकबा 5.135 हे0 में से 3.301 हे0 भूमि पर अखलाक अली खान पुत्र समीम खान ने ईट भट्ठा बनाकर बंजर की भूमि में अवैध कब्जा कर रखा, जिसमें बेदखली की कार्रवाई जा चुकी है।

 एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी ने तीन थानों और महिला थाना फोर्स के साथ मौके पर जाकर गाटा संख्या 941 संपूर्ण कब्जा क्षेत्र स्थापित भट्ठा लगभग 65 बीघा और गाटा संख्या 928 चारागाह भूमि लगभग 20 बीघा के साथ कुल 85 बीघा जिसकी वर्तमान सर्किल रेट के अनुसार कीमत लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए है, अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है। 

इस दौरान तहसीलदार सीपी सिंह, थाना प्रभारी, लेखपाल, पुलिसबल आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close