भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने फीता काटकर किया हरियाली तीज मेले का शुभारंभ
शाहाबाद: क्षेत्र के ग्राम रवानी पट्टी जवाहर में आज दिनांक 31/07/2022 दिन रविवार को भाजयुमो रामपुर के जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर के द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी लगे हरियाली तीज मेले का फीता
काटकर शुभारंभ किया गया जिलाध्यक्ष ने अपने एक मिनट के अभिवादन में ग्रामवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा
कि हर वर्ष लगने वाले इस हरियाली तीज मेले में सभी ग्रामवासी शांति बनाए रखे साथ ही कहा कि आप सभी मेला कमेटी एवं ग्रामवासियों को धन्यवाद देता हूं
जो आपने मुझे सम्मान दिया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषभ ठाकुर के साथ वार्ड 26 से जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार सिंह,
भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौनी पांडे, किसान मोर्चा जिला मंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अनुभव शर्मा, हिन्दू युवा वाहिनी तहसील अध्यक्ष शाहाबाद अनुराग मिश्रा,
भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी नारायण हरि शर्मा, चंदन पांडे, अर्जुन सिंह, समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.
कमेटी की तरफ से भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सचिन मौर्य, हरद्वारी मौर्य, भगवान स्वरूप मौर्य, सतीश गुप्ता, रामपाल मौर्य, मुरारी मौर्य, हरपाल मौर्य, समेत समस्त ग्राम वासी मौजूद थे