खून का रिश्ता फिर हुआ कलंकित पुत्र ने पिता की चाकू मारकर की हत्या
हरदोई जिले के थाना पिहानी कस्बे के मोहल्ला सर्कसपुरा के नवी उसके पुत्र आरिफ के बीच जमीनी व घरेलू बिवाद काफी दिनों से चल रहा था।
शुक्रवार रात को पिता पुत्र के बीच उसी बिवाद को लेकर बिवाद होने लगा विवाद बढ़ने पर आरिफ ने पिता नवी के पेट में चाकू मार दिया।और मौके से फरार हो गया।
घायल नवी को परिजनों के द्वारा उन्हें लेकर सीएचसी पहुँचे जहा से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जहाँ पर इलाज के दौरान नबी की मौत हो गई।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी