डीएवी कॉलेज प्रकरण में यूथ कांग्रेस आई सामने दिया ज्ञापन..

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएवी कॉलेज प्रकरण में यूथ कांग्रेस आई सामने दिया ज्ञापन..

Monday, July 11, 2022 | July 11, 2022 Last Updated 2022-07-11T12:26:58Z
    Share
डीएवी कॉलेज प्रकरण में यूथ कांग्रेस आई सामने दिया ज्ञापन...

मुजफ्फरनगर । यूथ कांग्रेस के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष विक्रांत पंवार के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डीएवी कॉलेज प्रकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय को सौंपा कांग्रेसियों ने बताया कि गत दिनों पूर्व डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में एक प्रकरण सामने आया था जिसमें छात्रों और अध्यापकों के बीच झड़प हो गई थी

उसमें फोटो और वीडियो के माध्यम से देखा जाए तो जिस अध्यापक के हाथ में कलम होनी चाहिए उस दौरान उन अध्यापक के हाथों में लाठी डंडे थे तथा पुलिस ने इसमें एक तरफा कार्यवाही की है।

उसी संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर दिया है। इस दौरान युवा कांग्रेस के मुजफ्फरनगर

जिला अध्यक्ष विक्रांत पवार आशीष मलिक ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रजत सिंगल आकाश बालियान दिग्विजय पवार रवि मलिक शाह फैसल एवं यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close