एकादशी के मौके पर हजारो श्याम भक्त निशान यात्रा लेकर पहुचे खाटू श्याम मंदिर मनौना

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एकादशी के मौके पर हजारो श्याम भक्त निशान यात्रा लेकर पहुचे खाटू श्याम मंदिर मनौना

Sunday, July 10, 2022 | July 10, 2022 Last Updated 2022-07-11T00:00:20Z
    Share
एकादशी के मौके पर हजारो श्याम भक्त निशान यात्रा लेकर पहुचे खाटू श्याम मंदिर मनौना
 


7 अक्टूबर 2020 को नीव रखकर शिलांयास शुरू हुआ ,2023 तक बनकर तैयार होगा 



बगरैन - देश-विदेश में लाखों भक्तों की असीम आस्था के पुंज श्याम बाबा कई नामों से पूजे जाते हैं. वे शीश के दानी हैं और लखदातार भी. वे खाटू नरेश हैं और नीले घोड़े के सवार भी. वे मोर्विनंदन हैं और हारे का सहारा भी. वे बर्बरीक भी हैं और खाटू श्याम सरकार भी.

कलियुग में श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में पूजित खाटू श्याम का भव्य मंदिर मनौना धाम ( वरेली ) मे जो कि इतिहास के अनुसार बाबा खाटू श्याम की जन्मस्थली है , का भब्य निर्माण कार्य चल रहा है जिसका शिलान्यास 7 अक्टूबर 2020 को किया गया , जो 2023 तक बनकर तैयार हो जायेगा , मंदिर निर्माण मे लगभग 4 करोड रुपये की लागत आयेगी , जो सभी श्याम प्रेमीयो के सहयोग से निर्माण कार्य चल रहा है ,


अस्थाईं खाटू श्याम जी मंदिर पर बिराजमान खाटू श्याम बाबा की आरती मे सुवह 7 बजे तथा शाम 6:30 बजे प्रतिदिन हजारो लोगो आरती मे सम्मलित होते है , तथा भक्त अपनी अर्ज़ी बाबा के दरवार मे लगाते है तथा प्रसाद ग्रहण करते है भक्तो की अर्ज़ी बाबा पूर्ण कर रहे है , साथ ही भक्त प्रतिदिन भंडारे कर रहे है

रविवार 10 जुलाई को एकादशी के मौके पर चमत्कारी धाम खाटू श्याम मंदिर मे दर्जनो निशान यात्राये , दण्डवंत यात्राये बावा श्याम के कीर्तिन भजन करते पहुचे, और बावा से आशीर्वाद लिया , भक्तो को घंटो लाइन मे लगकर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ,

दिन प्रति दिन खासकर एकादशी के मौके पर हजारो की संख्या मे भक्त जिले प्रदेश तथा अन्य प्रदेशो से चमत्कारी धाम खाटू श्याम मंदिर मनौना पहुच रहे है , तथा दर्शन कर बाबा के दरवार मे हजारी लगा रहे है ,

 एकादशी के मौके पर भक्तो ने चल रहे भंडारो का प्रसाद ग्रहण किया 
भक्तो की आस्था श्याम भक्तो की परेशानियो पर भारी पड रही मुख्य मार्ग से कच्चा रास्ता तथा मंदिर परिसर मे लगा विधुत ट्रान्सफार्मर तथा झुलली विधुत लाइन बहुत बडी समस्या है ,

जिसे प्रशासन को अवगत करा दिया गया , लेकिन अभी कोई हल नही निकला है , श्याम प्रेमियो ने आंवला विसौली रोड से मंदिर तक कच्चे रास्ते को पक्का कराने तथा परिसर से विधुत लाइन हटाने की प्रशासन से अपील की है I
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close