जहरखुरानी के शिकार युवक को परिवहन निगम की बस फेंक गई फैमिली हॉस्पिटल के पास।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जहरखुरानी के शिकार युवक को परिवहन निगम की बस फेंक गई फैमिली हॉस्पिटल के पास।

Friday, July 29, 2022 | July 29, 2022 Last Updated 2022-07-30T02:44:55Z
    Share
जहरखुरानी के शिकार युवक को परिवहन निगम की बस फेंक गई फैमिली हॉस्पिटल के पास।

सहसवान कावड़ यात्रा को लेकर शहबाजपुर चौराहे पर डायवर्जन की वजह से बड़े वाहनो सहित चार पहिया वाहनों को सहसवान से डार्लिंग रोड होते हुए बिसौली, मुरादाबाद, बरेली,

बदायूं वाहनों को शुक्रवार शाम से सोमवार तक के लिए डायवर्जन कर दिया गया है आज सुबह 5 बजे के करीब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस मैं सवार यात्री दिल्ली से बदायूं जनपद के ग्राम चित्रा निवासी वेदपाल को नशे की हालत में फैमिली हॉस्पिटल के पास फेंककर चालक परिचालक गाड़ी को लेकर चले गए

 कुछ लोगों ने सड़क किनारे नालें में युवक को देखा तो उसे बाहर निकाल कर लिटा दिया इसी दौरान कोतवाली सहसवान के एक होमगार्ड ने उसके फोन से परिवार जनों को सूचना दी

जिस पर परिवार जन सहसवान के लिए रवाना हो गए बरहाल परिवहन निगम की बसों में आए दिन देखने को मिलता है कि जहरखुरानी का गिरोहों काफी सक्रिय है किसी की ना किसी यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लेते हैं

और उसके पास बैग, जेब आदि खंगाल लेते हैं और रास्ते में ही उतर जाते हैं इस गिरोह को पकड़ने का पुलिस पुरजोर प्रयास कर रही है

लेकिन उसके बावजूद भी जहरखुरानी के सदस्य काफी सक्रिय दिखाई देते नजर आ रहे हैं जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close