कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों के ट्रक मारी ने टक्कर, कांवड़ियो ने किया हाईवे जाम
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपर (एन 24) : रामपुर। रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित यूपी 22 ढाबा के पास कांवड़ लेकर जा रहे जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव पंडित हलवा निवासी सुनील कुमार पुत्र बुद्धसेन हरिद्वार से कांवड़ साधकर सैमी खेड़ा स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे।
रामपुर की ओर से आ रहे यूपी 17CA 3818 ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से सुनील के हाथ में चोट आई तथा उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई।जिसके विरोध में कांवड़ियों ने हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों को रोककर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर शहजा़दननगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धमोरा के पास हाईवे पर ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझा कर मामला शांत कर लंबे जाम में फंसे वाहनों को सुचारू रूप से चालू किया।
शहजा़दननगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि ट्रक चालक हाईवे पर ट्रक को खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में कर सीज कर दिया है।