अवैध अस्लाह एवं 1kg 50 ग्राम अफीम सहित 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध अस्लाह एवं 1kg 50 ग्राम अफीम सहित 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Sunday, August 7, 2022 | August 07, 2022 Last Updated 2022-08-08T01:15:39Z
    Share
प्रेस - नोट थाना उझानी, जनपद बदायूँ ।
थाना उझानी पुलिस ने दिनांक 06.08.22 को मो0सा0, अवैध अस्लाह एवं 1kg 50 ग्राम अफीम सहित 3 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

डा. ओ.पी. सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अमित किशोर श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं

श्री शक्ति सिंह क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण तथा हरपाल सिंह बालियान प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में दिनांक 06.08.22 की मध्य रात्रि में गस्त के दौरान थाना उझानी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर

APM डिग्री कालेज के गेट से 60 कदम आगे वरीवाई के पास से तीन अभियुक्तगण 1.रविन्द्र पुत्र नत्थू सिंह नि0 ग्राम इटऊआ थाना वजीरगंज बदायूँ, 2.सुरजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम इटऊआ थाना वजीरगंज बदायूँ, 3. तालिब पुत्र याशीन नि0 ग्राम मनोना थाना आँबला बरेली को 1kg 50 ग्राम अफीम एक मो.सा. TVS स्टार सिटी नं0- UP24AD2790 तथा एक तमंचा 12 बोर दो कारतूस व एक चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 537/22 धारा 8/18 NDPS ACT बनाम रविन्द्र उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 538/22 धारा 8/18 NDPS ACT बनाम सुरजीत उपरोक्त व मु0अ0सं0 539/22 धारा 8/18 NDPS ACT बनाम तालिब उपरोक्त व मु0अ0सं0 540/22 धारा 3/25 A ACT बनाम रविन्द्र उपरोक्त व मु0अ0सं0 541/22 धारा 4/25 A ACT बनाम तालिब पंजीकृत किये गये ।

अभियुक्तगण को बाद विधिक कार्यवाही पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । 
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया

कि हम साहब हम लोग अफीम कम दामो मे खरीदकर लोगों को अधिक दामों मे वेचकर काफी मोटा मुनाफा कमा लेते है तथा तमंचा कारतूस तथा चाकू को हम अपनी सुरक्षा के लिए रखते है ।


गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता -
1. रविन्द्र पुत्र नत्थू सिंह नि0 ग्राम इटऊआ थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ ।
2. सुरजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम इटऊआ थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ ।


3. तालिब पुत्र याशीन नि0 ग्राम मनोना थाना आँबला जनपद बरेली ।
बरामदगीः-

1. 1KG 50 ग्राम अफीम 
2. एक तमंचा 12 बोर दो कारतूस 
3. एक चाकू 
4. एक मो.सा. TVS स्टार सिटी नं0- UP24AD 2790

गिरफ्तार करने वाली टीम 
1. उ.नि. श्री हरपाल सिहं थाना उझानी, बदायूँ ।
2. हे. का. 08 अनुपम थाना उझानी, बदायूँ ।
3. हे.का. 251 बलराम सिंह थाना उझानी, बदायू । 
4. का. 687 अतेन्द्र कुमार थाना उझानी, बदायूँ ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close