नींद की झपकी आते ही बस लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई 6 लोग हुए घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नींद की झपकी आते ही बस लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई 6 लोग हुए घायल

Sunday, August 21, 2022 | August 21, 2022 Last Updated 2022-08-21T11:34:10Z
    Share
नींद की झपकी आते ही बस लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई 6 लोग हुए घायल

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर बरेली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में बस में सवार लगभग 6 लोग घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। 

घटना जनपद रामपुर के रामपुर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग की है जहां बीते शनिवार रात्रि लगभग 2 बजे गोला डिपो की बस जो कि लखीमपुर खीरी से हरिद्वार जा रही थी नेशनल हाईवे स्थित शंकरपुर गांव के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली जोकि रामपुर की ओर जा रही थी पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर में बस के परखच्चे उड़ गए। लकड़ी से भरी ट्राली से बस की टक्कर से सड़क पर काफी दूर तक लकड़ी गिर गई जिससे रोड पर चल रहे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बस में सवार 6 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस चालक व परिचालक दोनों बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। 

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य को रवाना किया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर यूपी 22 होटल की सुपुर्दगी में खड़ी कर दी।

शहजाद नगर थाना प्रभारी शरद पवार ने बताया कि बस और ट्राली की टक्कर में 6 लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य को रवाना कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close