आजादी का 75 अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आजादी का 75 अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Tuesday, August 16, 2022 | August 16, 2022 Last Updated 2022-08-16T11:40:28Z
    Share
आजादी का 75 अमृत महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


रामपुर नरखेड़ा/ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया,इसके अंतर्गत आज संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय नरखेड़ा विकास खण्ड शाहाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गयी

 तथा ध्वजा रोहण के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशिष्ट आयोजन किया गया नन्हे मुन्नो बच्चों द्वारा स्वतंत्रता पर आधारित प्रस्तुतियां वंदे मातरम्, झंडागीत, भाषण, प्रतिज्ञा,
आजादी पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता, और लोक नृत्य आदि कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रस्तुत किये गए स्कूल की इंचार्ज सुनीता रानी ने बताया

कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश पूरी तरह स्वतंत्र हुआ था और हम गुलामी के बंधन से आजाद हुए थे आजादी से पहले हमारे देश भारत पर अंग्रेजों का शासन चलता था उस वक्त हमारे ऊपर अत्याचार करते थे
 हमारे देश की आजादी के लिए कितने वीरों ने आजादी की लड़ाई में अपने प्राण त्याग दिए तब जाकर हमारा देश स्वतंत्र हुआ था इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोजगार सेवक सुखविंदर सिंह, मीडिया कर्मी राहुल कुमार

, को विद्यालय को विशिष्ट सहयोग करने हेतु प्रधान अध्यापिका सुनीता रानी द्वारा सम्मानित किया गया, मंच संचालन सृष्टि गुप्ता व भुजवीर सिंह द्वारा किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रश्मि चौहान वीना ओमपाल सिंह के द्वारा तैयार कराया गया। ग्रांमवासियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close