आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शरह बरौलिया कालेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शरह बरौलिया कालेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

Saturday, August 13, 2022 | August 13, 2022 Last Updated 2022-08-13T13:15:35Z
    Share
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शरह बरौलिया कालेज में निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

बिसौली- क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस विशाल तिरंगा यात्रा इसमें 1000से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

यात्रा में 30 फिट लम्बा तिरंगा आकर्षण का केंद्र था।
इस तिरंगा यात्रा को विद्यालय के प्रबन्धक व पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक ने को झंडी दिखाकर रवाना किया
और खुद भी यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा गांव के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी।

इस दौरान तिरंगा यात्रा का ग्रामवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। बच्चे देश भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर कालेज के प्रबन्धक अमित पाठक ने कहा

 कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान का शुरू किया है, जोकि सराहनीय है। 
उन्होंने बच्चों को झंडे भी वितरित किये ताकि बच्चे अपने घरों पर लगा सकें।
इस तिरंगा यात्रा में कालेज के प्रबन्धक अमित पाठक ,प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द,बृजेश शंखधार,मनोहर लाल गुप्ता फिदाहुसेन बैभव मिश्रा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय शरह बरौलिया शहादत बख्श,राजकुमार शर्मा,

नीरज चौहान विप्लब भारती, प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,अरुण सक्सेना,अशोक सक्सेना,परवेज आलम शिवकुमार शर्मा शक्तिमा सक्सेना आदि रहे।


तिरंगा यात्रा का संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा के द्वारा किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close