आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ग्राम पंचायत दनियापुर की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ग्राम पंचायत दनियापुर की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

Thursday, August 11, 2022 | August 11, 2022 Last Updated 2022-08-11T13:21:19Z
    Share
आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के उपलक्ष में ग्राम पंचायत दनियापुर की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर। 
जनपद रामपुर के विकासखंड चमरौआ के ग्राम पंचायत दनियापुर मे आज गुरुवार को ग्राम प्रधान पति राजेंद्र गंगवार के नेतृत्व में गांव में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस दौरान ग्राम वासियों से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में घर-घर तिरंगा फहराने की अपील की गई। 

गांव में तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत भवन से प्रारंभ होकर गांव की गली-गली होती हुई वापस पंचायत भवन आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा रैली में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

एवं रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से दनियापुर गांव पूर्णता देश भक्ति में प्रफुल्लित हो गया। रैली में ग्राम प्रधान पति राजेंद्र गंगवार

, ग्राम प्रधान पुत्र राहुल गंगवार, ग्राम विकास अधिकारी सतीश कुमार, पंचायत सहायक अजय भारद्वाज, रोजगार सेवक शुभम शंखधार एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close