9-10 अगस्त को प्रभात फेरी एवं13-14-15 अगस्त को हर घर हर प्रतिष्ठान पर फहराएं तिरंगा सौरभ महेश्वरी।
सहसवान नगर उपाध्यक्ष हिमांशु महेश्वरी के आवास पर भाजपा नगर मंडल कमेटी की हुई आवश्यक बैठक बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी ने की बैठक में बोलते हुए
सौरभ महेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 9-10 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगरीय क्षेत्र में जगह-जगह विशाल प्रभात फेरी निकालकर महापुरुषों की मूर्ति एवं चित्रों को साफ सफाई कर माल्यार्पण करें
साथ ही साथ 13-14-15 अगस्त को प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठानों पर भारतीय ध्वज को फहराएं और लोगों को जागरूक कर उन्हें बताएं कि ध्वज सीधा फहराएं और ध्वज को लगाने के बाद उसकी निगरानी भी बहुत जरूरी है
कहीं हवा एवं बंदर आदि ध्वज के साथ छेड़खानी न करें नगर उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने अपने विचार में कहां की प्रभात फेरी एवं ध्वज को हर घर हर प्रतिष्ठान पर ध्वज को फहराएं और प्रत्येक राशन डीलरों के पास ध्वज उपलब्ध होंगे
उसे कार्यकर्ता अपनी निगरानी में उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का कार्य करें बैठक में सचिन शर्मा, डॉक्टर अनुपम सक्सैना,डॉ प्रवीन महेश्वरी,राजीव वर्मा,नितिन शर्मा,सौरभ सक्सेना,
रुवेद,अर्जुन पाटेकर,देवेंद्र प्रजापति,सौरभ वाल्मीकि,राजेंद्र कश्यप,देवेंद्र शर्मा,गोपाल चांडक,ओमपाल,गीतम सिंह,डालचंद मौजूद रहे