कार में बैठकर मना रहे रंगरलिया कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार में बैठकर मना रहे रंगरलिया कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी

Sunday, August 28, 2022 | August 28, 2022 Last Updated 2022-08-28T08:00:59Z
    Share
कार में बैठकर मना रहे रंगरलिया कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24) : रामपुर शाहबाद आसफपुर मार्ग पर स्थित गांव गहनी के पास कार के पीछे की सीट पर सवार युवक युवतियों के रंगरलियां मनाते देखकर कार चालक का ध्यान भटकने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

घटना जनपद रामपुर की है जहां मिलक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी लड़की शाहबाद तहसील क्षेत्र के जाहिदपुर गांव स्थित डिग्री कॉलेज में पढ़ती है।


वही जनपद बदायूं की वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बगरैन निवासी युवक भी वही डिग्री कॉलेज में पढ़ता है। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। कल बीते शनिवार को दोनों शाहबाद, आसफपुर,

 बिसौली मार्ग पर होते हुए कहीं जा रहे थे। शाहबाद आसफपुर मार्ग पर स्थित गांव गहनी के पास दोनों प्रेमी युगल कार के पीछे वाली सीट पर बैठकर रंगरेलियां मना रहे थे।

 जब कार चालक ने मिरर से दोनों को रंगरेलियां मनाने नजारा देखा तब चालक का ध्यान कार से भटक गया। जिससे कार चालक से अनियंत्रित होकर 3 पलटी खाते हुए सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।

 कार के पलटने के बाद चालक व दोनों प्रेमी युगल के गंभीर चोट आई। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने तीनों घायलों को शाहबाद सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close