पथरा कें भक्तो ने मनौना धाम पर कराया विशाल भंडारा
आबला - विसौली आवला रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर मनौना धाम मे रविवार को सुवह 6 बजे से दोपहर 12 वजे तक भक्तो ने बाबा के दर्शन कर पूजन किया , अर्जी लगायी तथा बाबा से आशीर्वाद लिया ,
वही मंदिर परिसर मे पथरा वरेली के तेजपाल शर्मा ( पंडित जी ) ने परिवार के साथ श्याम भक्तो को विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया , भंडारा सुबह आरती 7 बजे के बाद शुरू हो गया जो दोपहर 12 बजे तक चला , सभी भक्तो ने लाइन मे लगकर प्रसाद ग्रहण किया ।
भंडारे के दौरान तेजपाल शर्मा लल्ला बाबू ( गूडडू पाठक ) अखिलेश पाठक संजू पाठक अरून पाठक शेखर मोहित अरिवन्द मुनेश विजय विनीत कमल विमल सोनू संजू पूजा मीनू रजनी अंशू मैजूद रहे ।