सरस्वती शिशु मंदिर का दो दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ
बिल्सी- विद्या भारती जन शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर का जनपदीय दो दिवसीय (27 से 28 अगस्त) आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन श्री माँ सरस्वती विद्या मंदिर सतेती के सभागार में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्जन प्रदेश निरीक्षक गोपीनाथ अग्निहोत्री एवं सह प्रदेश निरीक्षक कटार सिंह राणा, जिला मंत्री मुनेंद्र सिंह जिला प्रमुख सुरेश ओर संदीप मिश्रा ने किया।
तत्पश्चात स्वागत गीत द्वारा सभी आगंतुक आचार्य का स्वागत हुआ। तदुपरांत कटार सिंह राणा सह प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति ब्रज प्रांत उत्तर प्रदेश ने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माता है
और समाज को सही दिशा में गति प्रदान करता है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र पर उन्होंने कहा कि सभी आचार्य ने अपने विद्यालय में पढ़ने भैया बहनों के अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव उत्पन्न करें। बच्चों के साथ सदैव वात्सल्य भाव रखें।