मिलक की ओर से शिव भक्तों का भव्य स्वागत एवं भंडारे का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मिलक की ओर से शिव भक्तों का भव्य स्वागत एवं भंडारे का आयोजन

Sunday, August 7, 2022 | August 07, 2022 Last Updated 2022-08-07T16:04:16Z
    Share
मिलक की ओर से शिव भक्तों का भव्य स्वागत एवं भंडारे का आयोजन

मिलक-जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक स्थित मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की शाखा मिलक के बैनर तले श्रावण पवित्र महा के उपलक्ष पर एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष चंकी पांडे के नेतृत्व में शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया गया तथा दूरदराज से आए हुए शिव भक्तों को जलपान करा कर आस्था की मिसाल पेश की।,

कार्यक्रम का शुभारंभ मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सक्सेना ने भोलेनाथ के मंदिर में भोलेनाथ को भोग लगाने के उपरांत अपने कर कमलों द्वारा किया तथा शिव भक्तों को जलपान कराया।
ज्ञात हो

कि प्रेस क्लब मिलक की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवभूमि हरिद्वार से जल लेकर चले शिवभक्त कांवरियों का प्रेस क्लब मिलक मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की शाखा मिलक के बैनर तले भव्य स्वागत किया गया

तथा शिव भक्तों को बड़े हर्षोल्लास के साथ जलपान कराया गया इस अवसर पर  उपस्थित रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के सभी तहसील संवाददाता एवं कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन मिलक के अध्यक्ष चंकी पांडे,शब्बन मियां आज़र, संजीव श्रीवास्तव, रामनाथ गोस्वामी, शाहबाज मलिक, चंद्रपाल मौर्य, पंकज मौर्या, प्रखर वशिष्ठ, सिराज खान,

इकरार हुसैन, मनोज कुमार गंगवार, वीरेंद्र दिवाकर, विनोद गंगवार, कृपाल सिंह दिवाकर, गिन्दर सिंह चीमा, विपिन यादव, संजू खान विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close