आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के समापन दिवस पर
कासगंज-जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की उपस्थिति में व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में नागरिक पुलिस के साथ पीएसी के जवानों द्वारा बैंड बजाकर कोतवाली कासगंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन से
गांधीमूर्ति चौराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई तत्पश्चात पीएसी के जवानों द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई,
इसी दौरान गांधी मूर्ति पर पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्र प्रेम के नारे लगाकर पुलिस के जवानों व आम जनमानस में ऊर्जा का संचार किया,
तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्र भक्ति के गीत बजाकर जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की गई,