भाकियू टिकैत संगठन के बैनर तले मिलक में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया
जनपद रामपुर के अंतर्गत तहसील मिलक स्थित ग्राम नवदिया में उवेस आस्वी के निवास स्थान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के मिलक ब्लॉक अध्यक्ष एमडी कादरी की अध्यक्षता में एक पंचायत का आयोजन किया गया।
पंचायत में क्षेत्रीय किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ब्लॉक अध्यक्ष एमडी कादरी ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा
कि प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के बाद अति शीघ्र आपकी समस्याओं का उचित समाधान कराया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी तादाद में नगर व क्षेत्र मिलक के किसान भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन में सम्मिलित हुए
सभी को विधिवत रूप से सदस्यता ग्रहण कराई गई सदस्यता ग्रहण कराते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एमडी कादरी ने सभी का जोरदार स्वागत करते हुए माला पहना कर सम्मानित किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे संजू खान तथा नगर मिलक के नगर अध्यक्ष शब्बन मियां आज़र
रिजवान कुरैशी, हबीब अहमद, उवैस आस्वी, खलील अंसारी, इरशाद,
जहीर अहमद, सईद अहमद, इरफान, अली हसन, जुल्फिकार, आशकार, मोहम्मद अली, फैजुल हसन, सज्जाद खान, अबरार हुसैन, रामबहादुर, संजीव रस्तोगी, सगीर अहमद,
अबरार हुसैन, मोहम्मद जफरूद्दीन आदि ने सदस्यता ग्रहण की और संकल्प किया कि प्रत्येक दशा में स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के सिद्धांतों का अनुसरण करेंगे