एस्सेल पब्लिक स्कूल उझानी पर तिरंगा वितरण किये गए
उझानी - एस्सेल पब्लिक स्कूल उझानी मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तिरंगा वितरण किये गये ,
तिरंगा वितरण के दौरान पं.किशन चंद्र शर्मा जिला संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ,बदायूँ,शंकर गुप्ता पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका,मुकेश शर्मा वरिष्ट नेता भाजपा,संजीव वुप्त पूर्व जिलाउपाध्यक्ष भाजयुमो बदायूँ
,मोनू शर्मा कोषाध्यक्ष नगर मंडल भाजपा उझानी एवं स्कूल के शिक्षक/शिक्षका उपस्थित रहे।
पं.किशन चंद शर्मा व शंकर गुप्ता ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को तिरंगे झंडे के महत्व को समझाया ।
उसके उपरांत सभी छात्र छात्राओं ने एक तिरंगा यात्रा भी निकाली। पूरी यात्रा में भारत माता की जय व वंदेमातरम से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।