आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दिया शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों को ज्ञापन
बिसौली- आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी आनन्द चाहल के नेत्तृत्व में शिक्षकों की समस्यों के निराकरण के लिये बरेली/मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक माननीय हरि सिंह ढिल्लों को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि 2000से 2003 के मध्य भाजपा सरकार ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई।
बाद में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश इन्हें प्रदेश के सहायता प्राप्त विधालयों में आमेलित किया गया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड संसोधन अधिनियम 2014 के द्वारा इनकी प्रथम नियुक्ति तिथि को मौलिक नियुक्ति माना गया हैं।
पर सेवाओं को जोड़कर पुरानी पेंशन,चयन वेतनमान,पदोन्नति का लाभ नहीं मिला हैं।
माननीय शिक्षक विधायक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा शीर्घ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।