विद्यालय के संस्थापक की पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
बिसौली - सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के संस्थापक, प्रबंधक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0प्रेम नारायण शर्मा की 21 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई।
इस मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में उनके द्वारा शिक्षा और सामाजिक उत्थान में किये गये कार्यो पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चन्द,राजकुमार शर्मा,नीरज चौहान,विपलब भारती प्रवीण मिश्रा,अश्वनी शर्मा,परवेज आलम,अरुण सक्सेना,अशोक सक्सेना,समेत कई लोग मौजूद रहे।