कोतवाली मिलक पुलिस ने मनाया आजादी का जश्न, निकाली तिरंगा यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोतवाली मिलक पुलिस ने मनाया आजादी का जश्न, निकाली तिरंगा यात्रा

Wednesday, August 17, 2022 | August 17, 2022 Last Updated 2022-08-17T15:50:55Z
    Share
कोतवाली मिलक पुलिस ने मनाया आजादी का जश्न, निकाली तिरंगा यात्रा

जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक स्थित कोतवाली पुलिस ने स्वाधीनता का 75 वा अमृत महोत्सव मनाते हुए नगर के मुख्य मार्गो पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक ने किया।

तिरंगा यात्रा का आगाज कोतवाली मिलक से किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

और शहीदों को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर मिलक स्थानीय पुलिस का पूरा फोर्स मौके पर मौजूद रहा

तिरंगा यात्रा के तहत स्थानीय पुलिस के सभी जवान पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक तथा कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जब हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे तो सभी देखते रह गए।

 और कुछ ही देर में देखते ही देखते स्थानीय पुलिस की यह तिरंगा यात्रा नगर वासियों के आकर्षण का केंद्र बन गई।

इस अवसर पर कोतवाली अंतर्गत सभी पुलिस चौकी इंचार्ज कस्बा नगर मिलक इंचार्ज तथा महिला परामर्श केंद्र चौकी मिलक इंचार्ज मुख्य रूप से उपस्थित रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close