श्री गंगा आरती सेवा समिति ने गंगा घाट पर चलाया सफाई अभियान
आरती सेवा समिति तथा गंगा भक्त निस्वार्थ सेवा कर रहे है मां गंगे की सेवा , पूर्व कमिश्नर श्री दिनेश कुमार सिंह
बदायूं = सावन माह के पवित्र महीने मे कछला घाट पर हर रोज हजारो लोग मां गंगे का स्नान करने तथा कांवड लेने भागीरथी घाट कछला आते है तथा शाम को प्रतिदिन होने वाली मां गंगा की आरती मे सम्मलित होते है ,
मां गंगा तथा तट को साफ सफाई की जिम्मेदारी नगरपंचायत तथा मां गंगे से जुड़ी संस्थाओ की है लेकिन फिर भी मां गंगा के तट पर कचरो का ढेर लगा रहता है , श्री गंगा आरती सेवा समिति भागीरथी घाट कछला के सदस्य
, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ट पं किशन चन्द्र शर्मा ने गंगा के तट पर गंदगी को लेकर नाराजी जाहिर की , तथा स्वयं श्री गंगा आरती सेवा समिति सदस्यो द्वारा शुक्रवार को गंगा घाट कछला पर विशेष स्वच्छता अभियान चला
कर तट पर पडी गंदगी को साफ किया ,तथा श्री गंगा आरती सेवा समिति ने अनुरोध किया कि मा गंगा को न स्वयं गंदा करेगे न किसी को करने देगे ।
स्वच्छता अभियान के द्वारा मार्ग दर्शन संदेश देते हुए गंगा आरती के संस्थापक पूर्व कमिश्नर श्री दिनेश कुमार सिंह ने सभी समिति सदस्यो का मां गंगे की सफाई को लेकर हौसला बढाया ,
तथा कहा कि समिति के सभी सदस्य निस्थार्थ भाव से मां गंगा की साफ सफाईं तथा नित्य भब्य आरती मे सेवाए दे रहे है ,
आप सव बधाई के पात्र है