मनरेगा कार्य में हुई लीपापोती को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश जिला अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मनरेगा कार्य में हुई लीपापोती को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश जिला अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की

Friday, August 5, 2022 | August 05, 2022 Last Updated 2022-08-05T07:53:24Z
    Share
मनरेगा कार्य में हुई लीपापोती को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश जिला अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की।
 
ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद सुकरौला विकासखंड मल्लावां जनपद हरदोई में मनरेगा कार्य में लीपापोती को देखते हुए ग्रामीणों ने जिला अधिकारी हरदोई को अवगत कराते हुए मांग की है

कि पंचायत मुस्तफाबाद के अंदर जितने भी मनरेगा कार्य हुए हैं सारे आधे अधूरे पड़े हैं जबकि जेई एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से सारा पेमेंट निकालकर बंदरबांट कर दिया जाता है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत की जांच कराना अभिलंब आवश्यक है

पंचायत अध्यक्ष द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को काम न देकर दिल्ली मेरठ नोएडा पंजाब हरियाणा में ग्रामीण रह रहे उनके अकाउंट पैसा डाल कर मनरेगा जैसी योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है वही खाताधारक के अकाउंट पर पैसा डाल कर महज ₹200 धनराशि खाताधारक को देकर डाले गए धन का बंदरबांट कर लिया जाता है

ऐसी स्थिति में आर्यावर्त बैंक भगवंत नगर मल्लावां में पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई अनियमितताओं को लेकर जांच कराए जाना अतिआवश्यक है जिससे प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत हडपे जा रहे धन का पंचायत के अंदर खुलासा हो सके ।


ये जो रोड मनरेगा के तहत बनी है वह ग्राम पंचायत सुकरौला मे बनी इसे बने अभी 7दिन हुये है सिक्रेटरी वा जे,ई कि मिलीभगत से रुपये का हो रहा बन्दर बाट और इसकी जानकारी सिक्रेटरी से फोन पर लेनी चाही मगर लगा तार कई।दिनो से फोन लगा रहे हैं मगर फोन नम्बर देखकर काट देता है वही एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश है कि कोई भी पत्रकार अगर आपको फोन करता है

अगर आप किसी वजह से फोन नही उठा पाते है तो बाद में फोन करके पुछे 
मगर सिक्रेटरी सन्जीव सरकार के किसी भी आदेश को नही मानता और जे,ई विरेन्द्रसिंह से जब फोन से बात करनी चाही तो उन्होने मेरा फोन नम्बर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close