शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Saturday, August 27, 2022 | August 27, 2022 Last Updated 2022-08-27T07:53:03Z
    Share
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24) : रामपुर, युवक ने युवती को शादी के झांसे में रखकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। 

मामला जनपद रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव दड़ियाल निवासी फ़ाईम का कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण के घर आना-जाना था। मित्रता की आड़ में ही युवक फ़ाईम की नजरें ग्रामीण की बेटी पर पड़ी। 

युवक ने ग्रामीण की बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे शादी करने का बहाना बनाकर एक वर्ष तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। 

जब युवती ने युवक से शादी को कहा तो युवक ने मना कर दिया तब आकर युवती ने अपने परिजनों को सारी बातों की जानकारी दी। परिजनों ने युवक के परिजनों से युवती से शादी करने के लिए कहा जिस पर युवक के परिजनों ने शादी करने को मना कर दिया। 

युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर पुलिस को दी। जिसको लेकर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आरोपी युवक को जोकि बाहर निकलने की फिराक मे मुंशीगंज चौराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा था

पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने युवक को थाने लाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close